Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

दिव्य श्रीराम कथा व 1008 कुंडीय श्री हनुमान महायज्ञ का भूमि पूजन

दिव्य श्रीराम कथा व 1008 कुंडीय श्री हनुमान महायज्ञ का भूमि पूजन
दिव्य श्रीराम कथा व 1008 कुंडीय श्री हनुमान महायज्ञ का भूमि पूजन

जयपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र के निंदड़ में आयोजित होने जा रही जगद्गुरु परम पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य की दिव्य श्रीराम कथा एवं 1008 कुंडीय श्री हनुमान महायज्ञ के पावन आयोजन से पूर्व रविवार को कथा स्थल पर विधिवत भूमि पूजन एवं यज्ञ ध्वज स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भूमि पूजन के दौरान सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय, सकारात्मक ऊर्जा और सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत रहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रभु श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा से यह महायज्ञ और श्रीराम कथा जन-जन के कल्याण, शांति एवं समृद्धि का माध्यम बनेगी। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया।

इस कार्यक्रम में महंत योगी भावनाथ महाराज, विधायक बालमुकुंद आचार्य महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित राजन शर्मा,अनिल संत, राजेश तांबी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *