Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्राफी 20 दिसंबर से

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी

—प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव करेंगे उद्घाटन

वाराणसी,15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुगम्य भारत अभियान को जन —जन तक पहुंचाने और जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने के लिए छह राज्यों के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी वाराणसी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्राफी टूर्नामेंट 20 दिसंबर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर मैदान में आयोजित होगी। यह टूर्नामेंट 22 दिसंबर तक खेली जाएगी।

सोमवार शाम को यह जानकारी ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा और महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने संयुक्त रूप से दी। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि पहले यह टूर्नामेंट मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में 16, 17 व 18 दिसंबर को खेली जानी थी। बीसीसीआई की ओर से इस दिव्यांग क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए कई खिलाड़ी मुंबई पहुंच गए हैं। जिस वजह से वाराणसी में आयोजित होने वाले दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट अब दिसंबर 20, 21 व 22 को होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इसमें देश के जाने-माने पूर्व क्रिकेटरों के भी आने की उम्मीद है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *