Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कोटद्वार में पाइपलाइन के लिए सड़कों को लंबे समय तक खुदी हुई छोड़ने पर डीएम हुई नाराज

सड़कों पर लंबे समय से खुदी हुई पाइपलाइन परियोजना का निर्माण कार्य को स्थलीय निरीक्षण करती जिलाधिकारी

पौड़ी गढ़वाल, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कोटद्वार में चल रही एडीबी सहायतित पाइपलाइन परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सभी निर्माणाधीन दस वार्डों की खुदी सड़कों को तत्काल पूर्व स्थिति में लाने, कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग, गुणवत्ता सुनिश्चित करने, सुपरवाइजरों के नंबर सार्वजनिक रूप से चस्पा करने, दोषपूर्ण या धीमे कार्य पर तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही के कारण जनता को होने वाली अनावश्यक परेशानी किसी भी स्थिति स्वीकार्य नहीं होगी।

उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी द्वारा कोटद्वार नगर निगम के 23 वार्डों में बिछायी जा रही पाइपलाइन का जिलाधिकारी ने आज विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इनमें से 10 वार्डों में कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारी को कार्यप्रगति की दैनिक रूप से समीक्षा करते हुए फोटोग्राफ सहित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों को इतने समय तक अधर में छोड़ देना अत्यंत खेदजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को त्वरित रूप से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हुए कहा कि कि कार्य योजनाबद्ध, तेज गति से और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा हो, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन वार्डों में कार्य चल रहा है, वहां सुपरवाइजरों के मोबाइल नंबर कार्यस्थलों पर चस्पा किए जाएं, ताकि जनता सीधे जानकारी प्राप्त कर सके। वार्ड 22 (सिमलचौड़-गणेश कॉलोनी) में उन्होंने सड़क पर छोड़ी गयी निर्माण सामग्री को तुरंत हटाने और शेष सीसी फिलिंग को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

साथ ही, निर्माणदायी संस्था को वार्डवार दैनिक कार्य योजना तैयार कर लोक निर्माण विभाग के साथ साझा करने को कहा है, जिससे लोनिवि भी सड़क मरम्मत की सतत निगरानी करता रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी साप्ताहिक रूप से उपजिलाधिकारी के साथ कार्ययोजना साझा करके ही कार्य किए जाएंगे।

कालेज रोड और शहीद सुशीला देवी मार्ग (वार्ड 18) में स्थानीय नागरिकों की शिकायतें सुनने के बाद जिलाधिकारी ने शहरी विकास विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की असुविधा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने निर्माण कार्यों की दैनिक निगरानी हेतु लोनिवि, राजस्व व नगर निगम को भी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए जतिन सिंह सैनी, सहायक अभियंता सुमित कुमार, लोकेश कुमार शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *