डीएम ने किया यूजीटी से कुरोली वाया बोंगाडी मार्ग का निरीक्षण

सड़क मार्ग निर्माण में  गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: डीएम

उत्तरकाशी, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भटवाड़ी तहसील अंतर्गत पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन यूजीटी से कुरोली वाया बोंगाडी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने मार्ग निर्माण में तय नियमों और गुणवत्ता का ध्यान दिए जाने की नसीहत देते हुए तय समय में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण होने से मूलभूत सुविधाओं की पहुंच आसान हो जाएगी.

बता दें कि 6.44 किमी लंबे यूजीटी से कुरोली वाया बोंगाडी मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई द्वारा किया जा रहा है. जिसका निर्माण कार्य पूरा करने की अनुमानित समय सीमा 31 मई 2026 तय की गई है.

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a Comment