Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

प्रयागराज:जूनियर डाक्टर से हुई मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, काम पर लौटे डाक्टर

प्रयागराज: डाक्टर से हुई मारपीट मामले की सीसीटीवी से प्राप्त फोटो

प्रयागराज, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के जूनियर डाक्टर से हुई मारपीट मामले में पुलिस ने तीन दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एसआरएन के ​डाक्टर अपने काम पर लौट आए है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि एसआरएन के जूनियर डॉ. अनुराग से मारपीट करने वाले आरोपितों में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के कसेरूआकला सहसों निवासी शान्तनू, कौशाम्बी के रहने वाले दिव्यांशु मिश्रा और शीर्ष केसरवानी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। अतिशीघ्र चिहिन्त करके उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *