Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : फोन में एप डाउन लोड करना पड़ा महंगा, साढे तीन लाख गायब

साइबर थाना।

जींद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । साइबर थाना पुलिस ने गांव सुदकैन कलां के व्यक्ति को व्हाट्सअप पर एप को डाउनलोड करवा उसके खाते से तीन लाख 56 हजार रुपये निकालने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को जानकारी देते हुए गांव सुदकैन कलां निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 15 नवंबर को उसके व्हाट्सअप पर एप आया हुआ था। जिसे उसने डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद उसका फोन हैक हो गया और उसके खाते से तीन लाख 56 हजार रुपये की राशि गायब हो गई। उसके खाते से राशि ट्रांसफर होने का न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई संदेश आया। बावजूद इसके उसके खाते से राशि गायब हो गई। साइबर थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियानों में बताया जा रहा है कि किसी भी अनजान से अपनी निजी जानकारी सांझा न करें। ओटीपी को शेयर न करें। लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *