भारत-कुवैत संसदीय मित्रता समूह में डॉ. रावत की नियुक्ति

उदयपुर, फरवरी 24: – सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत को 18वीं लोकसभा के कार्यकाल के लिए भारत-कुवैत संसदीय मित्रता समूह का सदस्य नामित किया गया है।
लोकसभा सचिवालय के निदेशक एल.वी. रामाना के अनुसार, संसद में कुवैत के साथ एक संसदीय मित्रता समूह का गठन किया गया है। इस संदर्भ में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ. रावत को भारत-कुवैत संसदीय मित्रता समूह का सदस्य नामित किया है।



