Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

डीआरआई ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर 4.82 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे किए जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय के जारी फोटो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 20 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार को नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर कपड़ों की एक खेप में तस्करी करके लाए जा रहे 4.82 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे जब्त किए हैं। इन पटाखों की तस्करी के सरगना को गुजरात के वलसाड में गिरफ्तार किया गया है।

वित्‍त मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय ने ऑपरेशन फायर ट्रेल अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरआई ने भारत में चीनी मूल के पटाखों के अवैध आयात से जुड़े परिष्कृत तस्करी के प्रयास का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

मंत्रालय के मुताबिक इस अभियान के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर चीन से आए और आईसीडी अंकलेश्वर जाने वाले 40 फुट लंबे कंटेनर को पकड़ा, जिसमें लेगिंग्स होने का दावा किया गया था। विस्तृत जांच में पता चला कि आगे की तरफ कपड़ों की ऊपरी परत के पीछे 46,640 पटाखे/विस्फोटक छिपाए गए थे। इस पूरी खेप जब्त कर ली गई, जिसका मूल्‍य 4.82 करोड़ रुपये आंका गया है।

वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक बाद में की गई तलाशी अभियान के दौरान तस्करी गिरोह की कार्यप्रणाली उजागर करने वाले आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद हुए और इसके पीछे एक प्रमुख व्यक्ति को गुजरात के वेरावल से गिरफ्तार किया गया। गौातलब है कि विदेश व्यापार नीति के आईटीसी (एचएस) वर्गीकरण के तहत पटाखों का आयात ‘प्रतिबंधित’ है। इसके लिए विस्फोटक नियम, 2008 के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) दोनों से वैध लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

वित्‍त मंत्रालय ने कहा कि ऐसे खतरनाक सामान का अवैध आयात सार्वजनिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, महत्वपूर्ण बंदरगाह अवसंरचना और व्यापक शिपिंग एवं लॉजिस्टिक्स श्रृंखला के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है। डीआरआई ऐसे संगठित तस्करी नेटवर्क का पता लगाकर और उन्हें ध्वस्त करके, खतरनाक तस्करी से जनता की रक्षा करने और देश के व्यापार एवं सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र की अखंडता को बनाए रखने के अपने मिशन में दृढ़ है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *