Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

शिमला के जुब्बल में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Accident

शिमला, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिला शिमला के जुब्बल क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दकेहर सड़क पर एक मारुति-800 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सचिन चौहान ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि दकेहर रोड के पास एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि सड़क से करीब 200 फीट नीचे एक मारुति-800 गाड़ी गिरी पड़ी थी।

गाड़ी की नंबर प्लेट चेक करने पर इसका नंबर सीएच-04बी 3113 पाया गया। गाड़ी के भीतर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जिसकी पहचान संजीव सोनल निवासी हिमरी, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक दृष्टि में गाड़ी अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल पाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *