Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

औषधि नियंत्रण प्रणाली को बनाया जाएगा सुदृढ़ : राज्य मंत्री पटेल

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक

भोपाल, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा कफ सिरप जैसी घटना किसी भी स्थिति में दोबारा न हो, इसके लिए औषधि निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औषधि नियंत्रण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है। आमजन को सुरक्षित, मानक एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियाँ उपलब्ध कराना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

राज्य मंत्री पटेल गुरुवार को मंत्रालय में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभाग को सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा निर्देश दिये। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरन्तर सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। बैठक में नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दिनेश श्रीवास्तव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *