Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

50 लाख कीमत की 172.8 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

स्मैक नशे के सौदागर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कोटद्वार पुलिस ने 172.8 ग्राम स्मैक के साथ एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़ी गई स्मैक की कीमत 50 लाख रूपये आंकी है। आरोपी के ​खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक बीईएल रोड, कोटद्वार पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति मोहित निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश को रोका गया। उसके कब्जे से 172.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली का निवासी है और बरेली में स्मैक बेचने का काम करता है, त्यौहारी सीजन में अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वह कोटद्वार कोर्ट में अपनी एक तारीख में आया था। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों और फैक्ट्री कर्मचारियों को बेचने की योजना बनाई थी। यह काम वह लंबे समय से कर रहा था।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *