डीएसटी और हिरणमगरी पुलिस की कार्रवाई, बैंक खाते खरीदकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News). जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम (DST) और थाना हिरणमगरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों की चेकबुक, डायरी और मोबाइल जब्त किए हैं.

Udaipur cyber fraud case

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रवीण निरवाल पिता स्व. देवेंद्र, निवासी ऋषभदेव (हाल नोखा, हिरणमगरी, उदयपुर)

  2. माधवेन्द्रसिंह सिसोदिया पिता लोकेन्द्रसिंह, निवासी गामड़ी अहाड़ा थाना रामसागड़ा, डूंगरपुर (हाल नवरत्न, थाना सुखेर, उदयपुर)

  3. भाग्येश लोहार उर्फ जुगनु पिता जगदीश, निवासी पाटुना चौक, ऋषभदेव (हाल पंचाल समाज हॉस्टल, सुन्दरवास, थाना प्रतापनगर, उदयपुर)

आरोपी अनपढ़ और गरीब वर्ग के लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे. इसके बाद पूरी खाता किट (चेकबुक, डायरी, एटीएम) और उसी नाम से मोबाइल सिम प्राप्त कर लेते थे. ये खाते और सिम साइबर अपराधियों को ऊंचे दाम पर बेच दिए जाते थे. कुछ खातों का उपयोग आरोपी खुद भी ऑनलाइन साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर करने में करते थे.

थाना हिरणमगरी में प्रकरण संख्या 310/2025 दर्ज कर आरोपियों को विभिन्न धाराओं — 316(2), 318(4), 112(2), 61(2) बीएनएसएस और 66, 66D आईटी एक्ट — के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 4 दिन का पीसी रिमांड प्राप्त किया है और आगे की जांच जारी है.

Leave a Comment