Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

दशहरा पर्व पर प्रस्तुति देती हुई छात्राएं।

मंडी, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में दशहरे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुंदरनगर पूनम चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

मुख्यातिथि पूनम चौहान ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा भारत का प्रसिद्ध पर्व है, जो असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन से पाप, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी बुराइयों का त्याग करने और साहस, नैतिकता तथा भाईचारे को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा रावण पर विजय धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है, जिससे यह संदेश मिलता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय अच्छाई की ही होती है। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *