Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

छत्तीसगढ़ में भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, रायपुर और महासमुंद में छापा

रायपुर के लॉ-विष्टा सोसाइटी स्थित हरमीत खनूजा के निवास पर ईडी की कार्रवाई के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी

रायपुर (छत्तीसगढ़), 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने आज सुबह प्रदेश की राजधानी रायपुर और महासमुंद में छापा मारा है। ईडी की कार्रवाई का प्रमुख केंद्र रायपुर के लॉ-विष्टा सोसाइटी स्थित हरमीत खनूजा के निवास है। यहां सुबह से दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रायपुर और महासमुंद के करीब नौ ठिकानों पर छापा पड़ा है। ईडी की कुल सात टीमों ने सुबह एक साथ दबिश दी। ईडी ने हरमीत खनूजा के सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और भूमि मालिकों से जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दी है। महासमुंद में होंडा शोरूम के मालिक कारोबारी जसबीर सिंह बग्गा के बसंत कॉलोनी स्थित घर में छापा मारा गया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा बजट सत्र-2025 के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद इस मामले में जांच का फैसला लिया गया। भारतमाला प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *