Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

वाहन चोर गिरोह के आठ अपराधी गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

जौनपुर, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चोर गिरोह के आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुश श्रीवास्तव ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 28 नवंबर को गौराबादशाहपुर थाना के ग्राम नयपूरा निवासी प्रिंस पांडे ने मोटरसाइकिल चोरी की लिखित तहरीर थाने में दी थी। इसको लेकर पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सूचना पर गुरुवार रात कुरेथू तिराहे के पास से खड़े आठ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 10 मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में शिवम यादव, सोनू यादव, सिकंदर यादव, शशिकांत यादव, रतन सागर यादव, हेमंत यादव, सत्यम पाल गजना और अभिषेक यादव शामिल हैं।

अभियुक्तों ने स्वीकारा कि वह सभी लोग जौनपुर व गैर जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करके उसका नंबर प्लेट बदलकर प्रयोग में लाते थे। बाद में उन्हें उचित दामों में बेचकर मिले पैसों को आपस में बांटकर अपने शौक को पूरा करते थे।

एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। ———-

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *