Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

अकलतरा क्षेत्र में आठ जुआरी गिरफ्तार, 11 हजार 850 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद

गिरफ्तार आरोपित

कोरबा /जांजगीर-चांपा, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में जुआ गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकलतरा पुलिस एवं साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कोटगढ़ में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को आज साेमवार काे रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11 हजार 850 रुपये नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा व अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। मौके पर पुलिस टीम को देखकर जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार जुआरियों में सूरज मिरी (20 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 15 कोटगढ़, उमेश केवट (34 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती-2 अकलतरा, महेंद्र सिंह मिरी (24 वर्ष), सूरज यादव (23 वर्ष) निवासी बरगंवा, शिवा धीवर (22 वर्ष) निवासी बरगंवा, रामगोपाल डहरिया (43 वर्ष) निवासी बूचिहरदी थाना बलौदा, राजेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू साहू (36 वर्ष) निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा तथा ओमप्रकाश यादव (37 वर्ष) निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपिताें के कब्जे से जुआ में प्रयुक्त 11,850 रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपिताें को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक राजकुमार पाण्डेय, शंकर यादव तथा साइबर सेल जांजगीर की टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ व अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *