Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

निर्वाचन आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम जांच काे नियुक्त किए पांच नोडल अधिकारी

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल

कोलकाता, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की पहली स्तर की जांच के लिए पांच नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। आयोग ने साफ किया है कि सभी अधिकारी दूसरे राज्यों से लिए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

आयोग के बयान के अनुसार, ये सभी अधिकारी ईवीएम की पहली स्तर की जांच के दौरान अलग-अलग केंद्रों पर पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। ये अधिकारी हैं- अरुणाचल प्रदेश की उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी शानिया कायेम मिजे, महाराष्ट्र के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी योगेश गोसावी, मेघालय के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके बोरो, मिजोरम की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एथेल रोथांगपुई और चुनाव आयोग के अवर सचिव कनिष्क कुमार।

आयोग ने बताया कि अब मतदान के समय मशीन पर हर उम्मीदवार की तस्वीर भी दिखाई देगी।

गौरतलब है कि, 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में करीब 80 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र थे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण और पुनरीक्षण के बाद मतदान केंद्रों की संख्या में 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी होने की संभावना है।——————-

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *