Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी, चुनाव आयोग ने लॉन्च किया नया पोर्टल

कोलकाता, 19 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को मजबूत करने के लिए गुरुवार को एक नया पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल का उद्देश्य चुनावी ड्यूटी में तैनात होने वाले कर्मचारियों का विस्तृत डाटाबेस तैयार करना है।

पश्चिम बंगाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से emms.wb.gov.in पोर्टल जारी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरिंदम नियोगी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. सुमंता रॉय और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के अधिकारी मौजूद रहे। राज्य के सभी 24 जिलों के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

अधिकारियों के अनुसार, 2026 के चुनाव में करीब 14 हजार नए मतदान केंद्र जोड़े जाने की संभावना है। इसके साथ ही कई पूर्व मतदान कर्मियों को बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के रूप में पुनः तैनात किया जाएगा। लगभग 32 हजार दफ्तरों को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा ताकि चुनावी प्रबंधन अधिक सुचारु हो सके।

नए पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं में मतदान कर्मियों की रैंडमाइजेशन प्रक्रिया, आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण, ऑनलाइन परीक्षा, सूचना पत्र का निर्माण और चुनावी अनुभव की निगरानी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

जिला स्तर के अधिकारियों को इस पोर्टल के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही डेटा एंट्री की समय सीमा और प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा भी साझा की गई। अधिकारियों का कहना है कि इस पोर्टल के माध्यम से अब सभी दफ्तर सीधे डेटा दर्ज और प्रबंधित कर सकेंगे, जिससे चुनावी कार्यबल की तैयारी पारदर्शी और प्रभावी होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *