Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल में राष्ट्रीय सभा चुनाव के लिए सभी सातों प्रदेशों में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

निर्वाचन आयोग नेपाल

काठमांडू, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अगले साल 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी सातों प्रदेशों में अपने प्रांतीय कार्यालय स्थापित कर दिए हैं तथा प्रत्येक प्रदेश में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई के अनुसार इन चुनावों के लिए जिला न्यायाधीशों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। कोशी प्रदेश में भीमराज प्रसाई, मधेश प्रदेश में शुभनाथ पुरी, बागमती प्रदेश में गीता श्रेष्ठ, गण्डकी प्रदेश में हिमाल बेलवासे, लुम्बिनी प्रदेश में प्रकाशराज पण्डित, कर्णाली प्रदेश में दीपक ढकाल तथा सुदूर पश्चिम प्रदेश में भुवन सिंह थापा को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 3 जनवरी को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा, जिसके बाद दावा-आपत्ति और जांच प्रक्रिया चलेगी। अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक प्रकाशित की जाएगी।

उम्मीदवारों का नामांकन 7 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। नामांकन के विरुद्ध आपत्तियाँ 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दर्ज कराई जा सकेंगी। उम्मीदवार अपने नामांकन 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वापस ले सकेंगे तथा उसी दिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे। निर्धारित मतदान केंद्रों पर 25 जनवरी को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *