Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

विधायक के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों ने दी तहरीर

तहरीर देने जाते विद्युत कर्मी

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झबरेड़ा विधायक द्वारा विद्युत विभाग के सरकारी आवासों की बिजली काटे जाने के विरोध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप लगाया कि झबरेड़ा विधायक व उनके समर्थकों ने सरकारी कार्य में अवैध घुसपैठ की और असुरक्षित कार्य किए हैं, जिसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना आवश्यक है।

अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में आज सुबह झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने अपने समर्थकों के साथ बिजली विभाग के सरकारी आवासों में जाकर वहां की विद्युत लाइन काट दी थी। विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने व विधायक के असुरक्षित कार्य करने से गुस्साए अधिकारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने बैठक कर इस कृत्य की निंदा की। इसके साथ ही विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के उपखंड अधिकारी आकाश सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी।

तहरीर में कहा कि विधायक वीरेंद्र जाति व उनके समर्थकों के द्वारा अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत, अधिशासी अभियंता विनोद पांडे व मुख्य अभियंता पिटकुल अनुपम सिंह के विभागीय आवास पर अनैतिक रूप से पहुंचते हुए हंगामा किया तथा अवैधानिक तरीके से विभागीय विद्युत संयोजनों को वित्त संयोजनों के खंभे पर चढ़कर बिना किसी सुरक्षा के कनेक्शन काटे गए। तहरीर में कहा कि विधायक द्वारा विद्युत संयोजनों को काटे जाने का एक कृत्य अवैधानिक है।

विद्युत लाइन को निर्जीव किए खंभे पर चढ़ते हुए विद्युत लाइन को इस प्रकार से काटे जाने से किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना के आशंका बन जाती है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *