Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: स्थानांतरण नीति के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

स्थानांतरण नीति के विरोध में धरना देते बिजली कर्मचारी।

सिरसा, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को सिरसा जिले में सर्कल स्तर पर ऑनलाइन स्थानांतरण नीति व अन्य लंबित मांगों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन नेताओं ने अधीक्षण अभियंता सिरसा को हरियाणा के बिजली मंत्री व निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपे। यूनियन के केंद्रीय कमेटी सदस्य राजेश भाकर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही ऑनलाइन स्थानांतरण नीति कर्मचारी हितों के पूर्णत: विरुद्ध है।

उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को यूनियन के आह्वान पर प्रदेशभर से हजारों बिजली कर्मचारियों ने पंचकूला स्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव, विद्युत हरियाणा के कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन सरकार व विभागीय प्रशासन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारी नेता राजेश भाकर ने स्पष्ट किया कि सरकार को चाहिए कि वह जबरन नीतियां लागू करने की बजाय, बिजली निगम में रिक्त पदों को स्थायी भर्ती के माध्यम से भरे, जिससे कर्मचारियों पर कार्यभार कम हो और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें।यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज करते हुए यूनिट स्तर से सर्कल स्तर तक व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी नेता मनोज ने कहा यदि बिजली कर्मचारियों को ट्रांसफर किया गया, तो फील्ड के एरिया की जानकारी के अभाव में नए बिजली कनेक्शन पर भी डिफाल्टर उपभोक्ताओं की पहचान कर पाना मुश्किल होगा, जिससे निगम को प्रदेश भर में रेवेन्यू का बहुत बड़ा नुक्सान होने वाला है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *