Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आजाद नगर समेत अन्य इलाकों में बिजली चोरी बढ़ी, कमिश्नरने दिए कार्रवाई के निर्देश

बनभूलपुरा के आजाद नगर समेत इन जगहों में बिजली चोरी पर कमिश्नर दीपक रावत सख्त, कड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत आज़ाद नगर और गांधी नगर में हो रही बिजली चोरी को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कड़ा रुख अपनाया है। कमिश्नर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिजली चोरी के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया गया है कि आज़ाद नगर और गांधी नगर क्षेत्र में लगभग 87 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है, जिससे सरकार के राजस्व को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि यह स्थिति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। जांच में सामने आया है कि कटियाफंसाकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है, जिसमें बिजली विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने बिजली विभाग को प्रवर्तन दल के साथ संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

कमिश्नर ने साफ किया है कि बिजली चोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, वहीं दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर भी सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान को प्रभावी बनाते हुए राजस्व नुकसान को रोका जाए और कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *