Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भावभीनी विदाई

कलेक्टर के साथ समूह में खड़े हुए धमतरी के तीन वरिष्ठ अधिकारी।

धमतरी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला कार्यालय धमतरी में मंगलवार को अपर कलेक्टर रीता यादव (आईएएस), अपर कलेक्टर रामकुमार कृपाल तथा संयुक्त कलेक्टर बहादुर सिंह मरकाम का गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

रीता यादव का स्थानांतरण प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल के पद पर हुआ है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अपर कलेक्टर रामकुमार कृपाल तथा संयुक्त कलेक्टर बहादुर सिंह मरकाम दो दिसंबर को अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। जिला कार्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शाल और फल भेंट कर रामकुमार कृपाल और बहादुर सिंह मरकाम के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का स्वाभाविक क्रम है। अधिकारी जहां भी जाते हैं, अनुभव और सीख साथ लेकर आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को काम में आनंद तभी आता है, जब जनता और साथियों का सहयोग मिलता है। उन्होंने रीता यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धमतरी में अपर कलेक्टर के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण आयोजनों में उत्कृष्ट नेतृत्व दिया है। नई जिम्मेदारी में भी वे उत्कृष्ट कार्य करेंगी। रीता यादव ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि धमतरी में कार्य के दौरान उन्हें अधीनस्थों और सहकर्मियों का निरंतर सहयोग मिला। जो भी दायित्व मिले, उन्हें पूर्ण लगन और ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया। इसी प्रकार रामकुमार कृपाल ने अपने 29 वर्ष तथा बहादुर सिंह मरकाम ने 33 वर्ष की शासकीय सेवा के अनुभव भावुक होकर साझा किए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी, पवन प्रेमी, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित जिले के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक कौशल विकास डा शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *