Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
TECHNOLOGY

ब्यूटी पार्लर में काम सीखने वाली किशोरी से कर्मचारियों ने किया दुष्कर्म,गिरफ्तार

प्रतीकात्मक छवि

गौतमबुद्ध नगर, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बीटा-दो थाना क्षेत्र में संचालित एक ब्यूटी पार्लर के दो कर्मचारियों ने वहां काम सीख रही किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बीटा-दो थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सोमवार को बताया कि इलाके के एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही किशोरी के परिजनों ने रविवार देर रात तहरीर दी थी। जिसमें उन्हाेंने बताया कि बीते दिन वह काम सीखने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। रास्ते में उसे मुलाकात पार्लर में काम करने वाले रोहन और सैफ मिल गए। उनके बहकावे में आकर वह उनके साथ चली गई और दाेनाें ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म​ किया।

उन्होंने किसी मामला न बताने के लिए धमकी दी। घर लौटने पर बेटी ने परिवार को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने बीती रात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।————-

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *