Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BUSINESS

यूरो प्रतीक सेल्स का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 11 फीसदी बढ़त के साथ सूचीबद्ध

शेयर बजार में यूरो प्रतीक सेल्स कंपनी के शेयर का सूचीबद्ध होने का फोटो

नई दिल्‍ली, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 247 रुपये से करीब 11 फीसदी की बढ़त के साथ मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। आज कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 2,564.20 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का शेयर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर 273.45 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 10.70 फीसदी अधिक है। ये कारोबार के दौरान बाद में 13.17 फीसदी चढ़कर 279.55 रुपये पर पहुंच गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) पर इसने 10.16 फीसदी की बढ़त के साथ 272.10 रुपये पर शुरुआत की। यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड का यह आईपीओ 16 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जबकि 18 सितंबर, 2025 तक बोलियां लगाई गईं। इश्‍यू को निवेशकों की ओर से 1.41 गुना सब्सक्राइब किया गया। खुदरा निवेशकों की कैटेगरी में 1.31 गुना बोलियां हासिल हुईं, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कोटा में 2.02 गुना बुक हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) कैटेगरी में 1.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

कंपनी के 451.32 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली लगाने के अंतिम दिन 1.34 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ का मूल्य दायरा 235-247 रुपये प्रति शेयर था। इसके अलावा कर्मचारी कोटा में प्रति शेयर 13 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया गया था, जिसमें मजबूत प्रतिक्रिया देखी गई। यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड की स्थापना 19 जनवरी, 2010 को हुई थी। मुंबई मुख्यालय वाली यह कंपनी एक परिसंपत्ति-रहित व्यवसाय मॉडल पर काम करती है। कंपनी का मुख्य ध्यान उत्पाद डिजाइन और विकास पर है। ये कंपनी डेकोरेटिव वाल पैनल और लैमिनेट सेगमेंट की सेलिंग और मार्केटिंग के काम में जुटी हुई है। पिछले सात सालों से यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड अपने पोर्टफोलियो में लगातार विस्तार कर रही है। इसकी कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों स्पेस में मजबूत पकड़ है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Tags
Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *