Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मुख्यमंत्री के चिट्टा विरोधी अभियान में सभी दें सहयोग : नरेश ठाकुर

हाई स्कूल डिडवीं टिक्कर में बोर्ड की ओर से आयोजित एक जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में नशे की गंभीर समस्या को रोकने और विशेषकर, चिट्टे जैसे बहुत ही खतरनाक नशीले पदार्थ के सेवन एवं तस्करी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक विशेष अभियान आरंभ किया है। इस अभियान में सभी लोगों को सक्रिय सहयोग देना चाहिए। नरेश ठाकुर मंगलवार को होली हार्ट पब्लिक हाई स्कूल डिडवीं टिक्कर में बोर्ड की ओर से आयोजित एक जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी चिट्टे के नशे से कई युवा बर्बाद हो रहे हैं। अगर इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह हमारी युवा पीढ़ी को तबाह कर देगा। इसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने कड़े एवं प्रभावी कदम उठाने के साथ-साथ नशा विरोधी मुहिम को एक जन आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में शिमला, धर्मशाला और हमीरपुर में चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन आयोजित की गई हैं। 26 दिसंबर को बिलासपुर में भी इसी तरह का बड़ा आयोजन किया जा रहा है।

नरेश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से बचाकर ही हम अपने देश एवं समाज का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए सभी शिक्षक और अभिभावक बच्चों पर नजर रखें तथा कॅरियर को लेकर उन पर अनावश्यक दबाव न डालें। सभी बच्चे भी सकारात्मकता के साथ पढ़ाई करें तथा अपनी दिनचर्या में खेलों को अवश्य शामिल करें। इस अवसर पर नरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *