Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

कार्यालय से महंगा मोबाइल चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूर्व कर्मचारी

Fir

शिमला, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी शिमला में एक निजी कार्यालय से महंगे मोबाइल फोन की चोरी का मामला सामने आया है। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला पुलिस थाना छोटा शिमला में बीएनएस की धारा 305 के तहत दर्ज किया गया है। यह केस शिकायतकर्ता नरेंद्र कश्यप के लिखित आवेदन पर पंजीकृत हुआ है। नरेंद्र कश्यप, निवासी चितकारा पार्क, लोअर कैथू ने बताया कि उनके पास दो मोबाइल फोन हैं। इनमें से एक सैमसंग जेड फोल्ड-3 है। इसकी कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल 18 दिसंबर को शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट तक उनके कार्यालय की मेज पर रखा हुआ था। इसके बाद जब उन्होंने मोबाइल नहीं पाया तो उन्होंने उसे कार्यालय और आसपास काफी तलाश किया, लेकिन फोन कहीं नहीं मिला।

मोबाइल न मिलने पर उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज देखने पर सामने आया कि राकेश कुमार नाम का व्यक्ति, जो करीब दो महीने पहले तक उनके यहां काम करता था, उस दिन उनसे मिलने कार्यालय आया था। सीसीटीवी में यह भी दिखा कि राकेश कुमार जाते समय मेज पर रखा मोबाइल फोन अपने साथ ले गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया और बिना जानकारी के उनकी संपत्ति ले जाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की मंशा से यह चोरी की गई। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *