Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

पुंछ के नाका पंजगरियान इलाके में एक खेत से जिंदा विस्फोटक शेल बरामद

पुंछ, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बुधवार को पुंछ के नाका पंजगरियान इलाके में एक खेत से एक जिंदा विस्फोटक शेल बरामद किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुँचे और किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई। उन्होंने बताया कि शेल को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने के लिए एक बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है और आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *