Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दादर रेलवे स्टेशन पर बम की झूठी धमकी से अफरातफरी

मुंबई, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई के सबसे भीड़भाड़ वाले दादर स्टेशन पर सोमवार को बम की झूठी धमकी से अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते सहित मौके पर पहुंची और गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर राहत महसूस किया। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध झूठी बम रखने की धमकी का मामला दर्ज किया है और इसकी गहन छानबीन कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आज शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति ने दादर स्टेशन पर बम रखे जाने की धमकी भरा फोन किया और इसके बाद फोन काट दिया। इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई और पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते सहित दादर स्टेशन पर पहुंचकर तलाशी शुरु किया लेकिन पुलिस को अचानक दादर स्टेशन पर देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि यहां कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, पुलिस ने स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया। पुलिस तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने के बाद पुलिस और यात्रियों ने राहत महसूस किया है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *