मशहूर फिल्म अभिनेता असरानी का निधन

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मशहूर फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से उम्र जनित बीमारियों से जूझ रहे थे।
असरानी ने 1970 के दशक में कई फिल्मों में कॉमेडियन का किरदार निभाया। इनमें शोले, चुपके-चुपके, छोटी सी बात, रफूचक्कर, फकीरा, हीरा लाल पन्नालाल और पति पत्नी, हेराफेरी, हलच, दीवाने हुए पागल, गरम मसाला, भागमभाग और मालामाल वीकली शामिल हैं।
——————
(Udaipur Kiran) पाश



