Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : मुद्रा चोरी के आरोपी को लिया पुलिस प्रोडक्शन पर

गिरफ्तार किया गया आरोपित

फरीदाबाद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने एनआईटी-1 स्थित एक मनी चैंजर ऑफिस से भारतीय व विदेशी मुद्रा चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मनजीत सिंह, निवासी सेक्टर-22ए, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एनआईटी-1, फरीदाबाद में गोबिंद ट्रैवल मनी चेंजर नाम से ऑफिस है। 19 जुलाई को जब वह अपने ऑफिस पहुंचा तो देखा कि ऑफिस का शटर टूटा हुआ था तथा कोई अज्ञात व्यक्ति ऑफिस से भारतीय व विदेशी मुद्रा चोरी कर ले गया था। शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने सुरजीत, निवासी सजवान नगर, गाजियाबाद, हाल निवासी विजय नगर, गाजियाबाद को आगरा जेल से पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरजीत ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ 18/19 जुलाई की रात को गाड़ी से एनआईटी 1 स्थित मनी चैंजर ऑफिस पर आया और ऑफिस के शटर का ताला तोडक़र उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के विरुद्ध चोरी व आम्र्स एक्ट सहित कुल 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को ज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *