Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : निवेश के नाम पर 72 लाख की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

गिरफ्तार किया गया आरोपित

फरीदाबाद, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने खाताधारक को जैसलमेर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-81, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि दिनांक 26 सितंबर को उसके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक मैसेज आया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी। फिर उसे एक एप का लिंक भेजा गया, जिसे डाउनलोड करवा कर उसका खाता खुलवाया गया और निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। उसने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 72 लाख 74 हजार 882 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी राशि निकालने के बारे में कहा तो उससे और पैसों की मांग की गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने रघुवीर सिंह निवासी गांव खींवसर, जिला जैसलमेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इस मामले में खाताधारक है, जिसके बैंक खाते में ठगी की राशि में से 50 हजार रुपये आए थे। आरोपी बीए पास है तथा खेती-बाड़ी का कार्य करता है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *