Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : अवैध डेंटल क्लिनिक पर छापा, उपकरण किए जब्त

पुलिस कर्मी क्लिनिक पर जांच करते हुए

फरीदाबाद, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सारन थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्वतीय कॉलोनी स्थित बाबा मंडी के पास अवैध रूप से चलाए जा रहे प्राइवेट डेंटल क्लिनिक पर पुलिस और सिविल सर्जन ने छापेमारी की। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि क्लिनिक बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेजों के चलाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर सिविल सर्जन जयंत आहूजा के निर्देश पर तीन डॉक्टरों की एक जांच टीम गठित की गई। शुक्रवार दोपहर यह टीम सारन थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की मौजूदगी में पुलिस के साथ पर्वतीय कॉलोनी स्थित बाबा मंडी के पास पहुंची। जांच के दौरान जब टीम मौके पर पहुंची तो क्लिनिक बंद मिला। क्लिनिक बंद मिलने पर पुलिस ने अपनी मौजूदगी में क्लिनिक को खुलवाया और अंदर जाकर वहां रखे गए सभी सामान और उपकरणों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान क्लिनिक के अंदर रखे डेंटल से संबंधित सभी उपकरणों को जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही क्लिनिक संचालक को फोन के माध्यम से सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई को लेकर सिविल अस्पताल के स्पेशलिस्ट डेंटल सर्जन डॉ. धीरज ने बताया कि दो दिन पहले स्थानीय लोगों द्वारा चौहान डेंटल क्लिनिक को फर्जी और अवैध बताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। डॉ. धीरज श्चंद्र, ने बताया कि मौके पर की गई जांच के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे सिविल सर्जन को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही क्लिनिक संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जब्त किए गए उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *