Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : गैस सिलेंडर लीक होने से रेस्टोरेंट में लगी आग

रेस्टोरेंट में लगी आग का दृश्य।

फरीदाबाद, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सेक्टर-15 मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट के किचन में गैस सिलेंडर लीक होने से रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग लगते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी तुरंत बाहर भागे। मौके पर मौजूद ग्राहकों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान आलोक कुमार और नीरज कुमार ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात को हुआ। आग लगते ही रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने सबसे पहले किचन के बाहर रखे सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया ताकि किसी बड़े विस्फोट की आशंका न रहे। इसके बाद उन्होंने अंदर रखे कीमती सामान और रेस्टोरेंट के उपकरणों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान तीन ग्राहक भी मौजूद थे, जो सुरक्षित बाहर निकल आए। आग के कारण करीब 15 प्रतिशत सामान जलकर खाक हो गया, जबकि बाकी सामान को कर्मचारियों ने और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां पांच मिनट में मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट के अंदर धुआं भर जाने के बावजूद किसी को चोट नहीं आई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई की, कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए कई घंटे रड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सेक्टर-15 चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि रेस्टोरेंट ठीक मार्केट के बीचोंबीच स्थित है और त्योहारी सीजन के कारण उस समय वहां लोगों की भीड़ थी। चौकी के सामने ही रेस्टोरेंट होने के कारण पुलिस राइडर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस कर्मियों ने भी रेस्टोरेंट के अंदर रखे सामान को बाहर निकालने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *