Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : 786 सीरीज की करेंसी खरीदने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपित

फरीदाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद में 786 सीरीज के करेंसी नोट को अधिक कीमत पर खरीदने के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आशिफ(25) व आलम(18) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीही फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जुलाई माह में वह यू-टयुब पर रील देख रहा था, तभी उसे 786 सीरीज के नोट खरीदने के बारे में विज्ञापन देखा। शिकायतकर्ता ने दिये गये नंबर पर कॉल किया और ठगों के बतायेनुसार नोटो की फोटो खीचकर उनके पास भेजी। ठगों ने बताया कि पाँच नोटो के बदले 34 लाख 21 हजार रू दिये जायेगे लेकिन पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 1550 रू भेजने पडेगे, उसके बाद शिकायतकर्ता से सरकारी फीस के नाम पर 12 हजार 499 रू और लिये गये। ऐसे बातों में फसा कर ठगों ने एक लाख 20 हजार 548 रुपये ठग लिये। जिसे शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आशिफ(25) व आलम(18) निवासी भरतपुर राजस्थान को फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी भाई है व दोनों ने 786 सीरीज के करेंसी नोट को अधिक कीमत पर खरीदने का वीडियो बनाया था, खाता भी आरोपी ही ऑपरेट करते थे। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *