Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

किसानों को 24×7 टोकन सुविधा से राहत, साजापाली के किसान ने बेचा 28.80 क्विंटल धान

किसान

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धान खरीद व्यवस्था किसानों के लिए सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रूप से संचालित की जा रही है। किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी धान खरीद केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के द्वारा 24×7 टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसान शासन के इस निर्णय से काफी उत्साहित हैं।

जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। इसी कड़ी में अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम साजापाली निवासी किसान हेमलाल निर्मलकर ने धान उपार्जन केंद्र ग्राम हरदी में अपना धान विक्रय किया।

किसान निर्मलकर ने बताया कि उनके द्वारा की गई फसल की नियमित निगरानी और उचित खाद बीज के कारण उन्हें बेहतर फसल प्राप्त हुई। उन्होंने धान की बिक्री हेतु मोबाइल एप “तुंहर टोकन” के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन लिया और निर्धारित समय पर अपने नजदीकी धान खरीद केंद्र हरदी पहुंचकर उत्साहपूर्वक 28.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। वे बताते हैं कि 24 घंटे उपलब्ध टोकन सुविधा के कारण उन्हें न तो लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा और न ही बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़े। धान खरीदी केंद्र में छाया, पेयजल, बैठने की सुविधा और त्वरित तौल जैसी सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से उन्हें अत्यंत संतोषजनक अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *