
रायपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धान खरीद प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है. इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीद केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है. इसी कड़ी में Chhattisgarh के जशपुर जिला के जशपुर विकासखंड के धान खरीद केन्द्र गम्हरिया में पहुंचे कृषक दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अपना 172 बोरी धान आसानी से बेच दिया.
उन्होंने खरीद केंद्र में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं के लिए Chief Minister साय के प्रति आभार जताया और कहा कि Chief Minister के निर्देशानुसार खरीद केंद्रों में किसानों के हित में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. समर्थन मूल्य पर सीधी खरीद से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है.
खरीद केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन, मापक, बोरा, तराजू-बाट, बारदाना सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. जिला प्रशासन पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
—————
(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल
