Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ASSAM

घने कोहरे से माजुली में फेरी सेवा बाधित

घने कोहरे से माजुली में फेरी सेवा बाधित होने से संबंधित तस्वीर।

माजुली (असम), 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । घने कोहरे के कारण बुधवार को विश्वप्रसिद्ध नदी द्वीप माजुली में फेरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। दृश्यता बेहद कम होने के चलते नावों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह से एक भी फेरी नहीं चल पाई है, क्योंकि कोहरा इतना घना है कि सुरक्षित संचालन संभव नहीं है। माजुली–अफलामुख मार्ग पर भी फेरी सेवाएं बंद रहीं, जिससे दोनों तटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम साफ होने और दृश्यता सामान्य होने के बाद ही फेरी सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा।

————-

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *