Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्योपुर जिले में खाद का संकट बरकरार, गुस्साये किसानों ने एनएच-552 पर लगाया जाम

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभरत मीणा और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसवंत मीणा द्वारा किसानों के साथ हाइवे पर लगाया जाम।

श्योपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के श्योपुर जिले में यूरिया खाद की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रशासन द्वारा हजारों मैट्रिक टन खाद मंगवाने के बाद भी किसानों के बीच खाद की किल्लत लगातार बनी हुई है।

खाद संकट को लेकर सोमवार को सैंकड़ों किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन श्योपुर-पाली एनएन हाइवे पर सुबह के समय उस वक्त हुआ, किसानों की खाद के लिये लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम के कारण करीब दो घंटे तक शहर का यातायात बाधित रहा। किसानों के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने खाद का अतिरिक्त काउंटर लगवाकर खाद का वितरण शुरू करवा, तब जाकर किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

सुबह पांच बजे से ही लग गई कतारें

सोमवार सुबह कड़ाके की सर्दी के बीच किसान महिलाएं और बच्चे सुबह पांच बजे से लाइन में आकर खड़े हो गये। किसान इसके कुछ किसानों को खाद वितरण बाद काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने बाकी किसानों को कल आकर खाद लेने की बात कही, इस पर किसान आक्रोशित हो गये और उन्होंने हाइवे पर जमा लगा दिया।

मौके पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर व तहसीलदार

किसानों द्वारा हाइवे जाम करने की सूचना के बाद श्योपुर तहसीलदार मनीषा मिश्रा मौके पर पहुंची उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, इसके बाद डिप्टी कलेक्टर संजय जैन भी मौके पर पहुंच गये। किसानों की परेशानियों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने पिपणन केन्द्र पर अतिरिक्त काउंटर लगावाकर खाद बंटवाया।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्‍णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *