Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

फिल्म अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने काशी में गंगा आरती में लिया भाग

गंगा आरती में अभिनेता ऋषभ शेट्टी

वाराणसी, 17 ​अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) में शुक्रवार शाम फिल्म अभिनेता ‘कांतारा चैप्टर 1’ फेम ऋषभ शेट्टी ने दशाश्वमेधघाट पर मां गंगा का पूजन कर किया और गंगा सेवा निधि के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी भाग लिया।

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद वाराणसी आए फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी टी और फिल्म यूनिट के अन्य सदस्याें ने शुक्रवार काे श्री काशी विश्वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाई। अभिनेता ने फिल्म के सफल होने पर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ के प्रति कृतज्ञता जताई और विधिविधान से

पूजन की और गंगा आरती में भी भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स की कांतारा : चैप्टर 1 बाक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनियाभर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *