Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर-चांपा में ‘जनादेश पर्व’ की तैयारियों की समीक्षा, जेपी नड्डा आज करेंगे आमसभा को संबोधित

तैयारों का निरीक्षण करते मंत्री ओपी चौधरी

जांजगीर-चांपा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने साेमवार काे जिले में आयोजित होने वाले “जनादेश पर्व” कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यक्रम से जुड़े विभागों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और जनभागीदारी से युक्त बनाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन और मार्ग व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया गया।

मंत्री ने कहा कि “जनादेश पर्व” लोकतंत्र का उत्सव है, जिसमें जनता की सहभागिता सर्वोपरि है। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और समय-प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त बल तैनात करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज जांजगीर-चांपा में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। आमसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तय समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *