Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

नैहाटी रेलवे मैदान में लगी आग, पांच फूड स्टॉल जलकर खाक

पंडाल में आग - प्रतिकात्मक फोटो

उत्तर 24 परगना, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । काली पूजा से ठीक पहले नैहाटी रेलवे मैदान में आग लगने की घटना में पांच फूड स्टॉल जलकर खाक हो गए। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्धकालीन तत्परता के साथ आग को काबू में किया।

खबर लिखे जाने तक आग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। नैहाटी पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग अन्य संभावनाओं की भी जांच कर रहे हैं।

आग के कारण पांच फूड स्टॉल पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस रेलवे मैदान में काली पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें कई स्टॉल और गैस स्टोव सहित खाना पकाने के उपकरण रखे हुए थे। इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना थी।

पूजा आयोजकों का कहना है कि मेले का आयोजन सभी आवश्यक अनुमति और अग्नि सुरक्षा उपायों के साथ किया गया था। घटना के समय क्लब के कुछ युवक तुरंत मौके पर आए और मदद की। पूजा आयोजकों ने इसे केवल एक दुर्घटना बताया और कहा कि किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *