Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर चांपा: खैरा गांव में खेतों की धान की खरही में लगी आग, किसानों को लाखों का नुकसान

जांजगीर चांपा: खैरा गांव में खेतों की धान की खरही में लगी आग, किसानों को लाखों का नुकसान; जानबूझकर आग लगाने का आरोप
जांजगीर चांपा: खैरा गांव में खेतों की धान की खरही में लगी आग, किसानों को लाखों का नुकसान; जानबूझकर आग लगाने का आरोप

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में किसानों की धान की खरही में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। घटना में करीब 1 एकड़ 75 डिसमिल क्षेत्र में रखी धान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने गांव के ही किसी व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का संदेह जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसान गोपाल कश्यप और उनके भाई बहादुर कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल की कटाई कर खेत में धान की खरही तैयार कर रखी थी। 3 दिसंबर की रात करीब 10 बजे जब वे दूसरे खेत में मिसाई का काम कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें खेत में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों भाई मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण पूरी खरही जलकर राख हो गई।

किसानों का कहना है कि यह आगजनी संदिग्ध है और गांव के ही किसी व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना से दोनों किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह घटना स्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया है और कारणों की जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *