Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

आंध्र प्रदेश में टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, दो कोच जले, बुजुर्ग की मौत

Fire accident

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली रेलवे स्टेशन पर रविवार रात लगभग एक बजे टाटानगर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लग गई। इस दौरान दो कोच बुरी तरह जल गए। इस हादसे में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पहचान विजयवाड़ा के सुंदर के रूप में हुई है। लोको पायलट ने आग की लपटें देखते ही ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया था।

दक्षिण मध्य रेलवे ने पुष्टि की है कि एर्नाकुलम (18189) एक्सप्रेस ट्रेन में आग बी 1 कोच में लगी। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने बाकी कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया। यह ट्रेन जमशेदपुर से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी। यह हादसा विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर हुआ।

अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे में बचे यात्रियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और दूसरी ट्रेन का भी इंतजाम कर उन्हें एर्नाकुलम भेजा गया। सिन्हा ने बताया कि फिलहाल फोरेंसिक टीमें आग की वजह का पता लगाने में जुटी हैं। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पूरी सही जानकारी मिल पाएगी।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की तेज लपटों के साथ धुआं फैल जाने से वजह से राहत और बचाव कार्य मुश्किल हो गया। कोच की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग सबसे पहले बी1 कोच में लगी। यह कोट पेंट्री कार के बगल में था। फिर आग एम 2 तक फैल गई। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही बी1 और एम 2 कोच पूरी तरह जल गए। यात्री पहले ही कोच से बाहर निकल चुके थे। आग लगने से करीब 2,000 यात्री स्टेशन पर फंस गए। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया है। अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नागराज राव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *