Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ASSAM

जोराबाट के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते ट्रक में लगी आग

45 Hyderabad Umrah Pilgrims Killed in Saudi Bus Fire After Collision Near Madinah

गुवाहाटी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जोराबाट के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए इस व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक गुवाहाटी से जोराबाट की ओर जा रहा था। रास्ते में वाहन से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि ट्रक को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *