Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

आनंद एल राय और भूषण कुमार की ‘तेरे इश्क़ में’ का पहला गाना रिलीज

धनुष, कृति सेनन - फोटो सोर्स एक्स

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार आनंद एल राय निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। टीज़र के समय से ही दर्शकों में जो रोमांच था, अब यह एक संगीतमय अनुभव में तब्दील हो चुका है। यह गीत दर्शकों को प्यार, दर्द और तड़प से भरी उस दुनिया में ले जाता है, जहां ए. आर. रहमान की जादुई धुनें, अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज़ और इरशाद कामिल की दिल को छू जाने वाली शायरी एक साथ मिलकर सुनने वालों के दिल पर अमिट छाप छोड़ती हैं।

धनुष और कृति सेनन पर फिल्माया गया यह गीत दृश्य और भावनाओं का अद्भुत संगम है। गाने की सिनेमैटोग्राफी, दोनों कलाकारों की प्रभावशाली अदाकारी और रहमान के संगीत ने इसे एक शानदार अनुभव बना दिया है। वीडियो के हर फ्रेम में प्यार की मासूमियत, जुदाई की पीड़ा और चाहत की गहराई महसूस की जा सकती है। संगीत प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर है। आनंद एल राय, ए. आर. रहमान और इरशाद कामिल की यह प्रतिष्ठित तिकड़ी पहले भी कई यादगार धुनें दे चुकी है, और ‘तेरे इश्क़ में’ का यह ट्रैक उसी जादू की नई परत खोलता नजर आ रहा है।

फिल्म का पूरा एलबम इस साल के सबसे संगीतमय अनुभवों में से एक होने वाला है। गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और कलर येल्लो प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी ‘तेरे इश्क़ में’ के निर्माता हैं आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है। ए. आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के बोलों से सजी, धनुष और कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल भाषाओं में विश्वभर में रिलीज़ होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *