Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

डायट बड़कोट में  पांच दिवसीय डीआरजी गणित कार्यशाला संपन्न

डायट बड़कोट में गणित कार्यशाला आयोजित

उत्तरकाशी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । डायट बड़कोट उत्तरकाशी में राज्य उत्कृष्टता केंद्र -गणित के तहत पांच दिवसीय डीआरजी गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया । सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट उत्तरकाशी में पांच दिवसीय डीआरजी गणित कार्यशाला में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विकासखंडों से गणित के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के 25 शिक्षक -शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया है ।

इस पांच दिवसीय कार्यशाला कक्षा 6 की गणित की एन. सी. ई.आर. टी. की नवीन पाठ्य पुस्तक गणित प्रकाश के लिए गतिविधि पुस्तिका निर्माण पर आधारित थी यह गतिविधि पुस्तिका कक्षा 6 के गणित के कठिन संबोधो कों आसानी से समझने में मदद करेगी। इस कार्यशाला में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से कमलेश गौड व संजय सेमवाल संदर्भ दाता की भूमिका में रहे। कार्यशाला में संदर्भ दाता द्वारा एन.सी. एफ. एस. ई. व कक्षा 6 की गणित की दक्षताओं, करिकुलर गोल व सीखने के प्रतिफल पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई व साथ ही दक्षताओं की पुस्तक के पाठों से मैपिंग कर विभिन्न गतिविधियों का निर्माण किया गया।

कार्यशाला का संचालन समन्वयक बबीता सजवाण द्वारा किया गया ।समन्वयक द्वारा अपने समापन संबोधन में कहा की यह गतिविधि पुस्तक विद्यार्थियों को गणित के कठिन संबोधो को आसानी से समझने में मदद करेगी ।उन्होंने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.सुबोध बिष्ट ने समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गणित के शिक्षण अधिगम को रुचिकर बनाए जाने की आवश्यकता है व इन सभी गतिविधियों को विद्यालय स्तर तक विद्यार्थियों तक पहुंचाए जाने की आवश्यकता है ।इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता टीकाराम रावत ,संगीता कोठारी, रिचा उनियाल ,गोपाल राणा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *