Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

चोरी की बाइकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में शातिर बदमाश

कानपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद की कमिश्नरेट थाना ग्वालटोली पुलिस ने चोरी की बाइकों से चेन स्नैचिंग और मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का फंडाफोड़ करते हुए बुधवार को पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त मध्य श्रवण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार की देर रात ग्वालटोली क्षेत्र के छह बंगलिया चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा रूटीन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी दो बाइकों पर पांच लड़के सवार थे। पुलिस को चेकिंग करता देख पांचों भागने लगे।

पुलिस ने दौड़ाकर सभी को पकड़ा। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि लड़कों के पास से मिली बाइके चोरी की हैं। इसके अलावा उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपितों ने बताया कि वह पहले बाइक चोरी करते हैं। उसके बाद चोरी की बाइक से ही मोबाइल लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पकड़े गए शातिरों की पहचान थाना बाबूपुरवा सफेद कालोनी निवासी शादाब उर्फ शाहिल, सलीम उर्फ करीम खान, जुनैद उर्फ जैद, अरबाज और मोहम्मद समर के रूप में हुई है। मो समर के खिलाफ थाना ग्वालटोली और बादशाहीनाका में चोरी के दो मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। जबकि अन्य का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *