Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत में महिला की हत्या के आरोप में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

सोनीपत: महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी

सोनीपत, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत पुलिस ने चाकू मारकर महिला की हत्या के मामले में संलिप्त

पांच हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कुंडली पुलिस

ने आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और घटना के बाद से

फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार यह मामला चार नवंबर दो हजार चौबीस को थाना

कुंडली में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि तीन नवंबर की रात करीब सवा

दस बजे वह अपनी परचून की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान नीलकंठ कांटे की ओर से एक महिला

दुकान के पास आई और अचानक गिर पड़ी। पूछने पर महिला ने बताया कि उसके पति ने उस पर

चाकू से हमला किया है। इसके बाद वह बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा वाहन

मौके पर पहुंचा और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु

हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत

मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका

था। अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस

ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने वांछित

इनामी आरोपी को काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता

स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार की

बरामदगी, घटना के कारणों और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई

जाएगी। मामले की जांच आगे जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *