उदयपुर जिले में उल्लास और जोश के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, सभी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
उदयपुर, 15 अगस्त। जिले भर में 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी राजकीय एवं निजी कार्यालयों, संस्थानों में ध्वजारोहण कर आज़ादी का पर्व हर्षपूर्वक मनाया गया।

संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार, जिला कलक्टर नमित मेहता ने अपने राजकीय आवास तथा कलक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा सहित मुख्यालय के सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
भारत एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम, राज्य होटल प्रबंधन संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत प्रिंसिपल सीपी मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ एवं विद्यार्थी भी मौजूद रहे।



